Mon. Nov 23rd, 2026

दारू संकट में सरकार फेल! 100 वाली हुई 200 पार, ‘गोवा-झन्नाटा’ गायब—भट्ठियां सूनी, प्रेमी परेशान प्लास्टिक बोतल नीति में अटका खेल, स्टॉक आते ही साफ… अब नशे से ज्यादा दौड़ में चढ़ रहा जोश…

बिलासपुर,,, सरकार शराब की आपूर्ति तक नही कर पा रही… इसके चलते मदिरा प्रेमियों को पिछले 10-15 दिनों से 80 और 100 रुपए के बजाय 200 का इंग्लिश शराब खरीदकर टल्ली होना पड़ रहा… क्योकि 120 वाला गोवा और 160 वाला झन्नाटा भी सरकारी दुकानों से गायब है!
चैतू- बैसाखू के लिए तो गरीबी में आंटा गीला जैसा हिसाब है! पेट्रोल फूंक अफवाह पर दौड़ लगाना पड़ रहा वो अलग मदिरा प्रमियों का कहना है! कि उन्हें अंग्रेजी में मज़ा नही आ रहा… इसलिए जिस भी भट्टी से सादा मिलने की खबर आती है! वे दौड़ जा रहे यानि खर्चा दुगना नही तिगुना हो गया…
सीपत रोड की देशी शराब भट्टी का पट तो पिछले सप्ताह 10 दिन से बन्द पड़ा है!

पलास्टिक की मार….

न आबकारी विभाग के अफसर फोन उठाते न कम्पनी के इंचार्च,,, पर हल्ला ये है कि  सरकार ने अब शीशे के बजाय प्लास्टिक के बोतल में शराब सप्लाई का ऐलान किया है, पर डिसलरी कम्पनियो ने भारी मात्रा में शीशे की बॉटल्स भर रखे है, सप्लाई की रफ्तार धीमी होने के कारण जहा भी माल पहुँचता है घण्टे दो घण्टे में लाल – सादा खत्म हो जा रहा, टोटे के चक्कर मे मदिरा प्रेमी थोक में शराब खरीदकर रख रहे है ताकि दिक्क्त न हो।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed