
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के चर्चित व्यापार विहार इलाके में मिलावटखोरी और नकली सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की .. यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई… जिनमें ब्रांडेड उत्पादों की आड़ में नकली और मिलावटी सामान बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी…! छापे के दौरान टीम ने कई दुकानों में जांच की… जहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध ब्रांडेड सामान बरामद किया गया… अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए… उत्पादों की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है!शुरुआती जांच में इन सामानों के नकली होने की आशंका जताई गई है! जिससे उपभोक्ताओं की सेहत और भरोसे दोनों पर खतरा मंडरा रहा था…! कार्रवाई के दौरान दुकानों से दस्तावेज भी खंगाले गए… और संबंधित व्यापारियों से पूछताछ की गई… विभाग को शक है! कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था… और बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी..! फिलहाल जब्त सामान को जांच के लिए भेज दिया गया है! और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है! अधिकारियों ने स्पष्ट किया है! कि मिलावटखोरी और नकली उत्पादों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी…!
1….पहली कार्रवाई…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक कंपनी की सिगरेट का भंडाफोड़ हुआ है! व्यापार विहार स्थित मालधक्का में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही थी…! दिल्ली आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है!
व्यापार विहार इलाके में एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की 4 कार्टून सिगरेट बरामद किया गया है! यह कारोबारी शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट सप्लाई कर रहा था…! मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है?
दरअसल, दिल्ली की आईटीसी को पहले ही सूचना मिली थी…! कि, शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है! जिस पर बुधवार को टीम के सदस्य बिलासपुर पहुंचे… पहले उन्होंने पान-ठेलों से सैंपल लिए और सिगरेट की जांच की… जिसमें दुकानों में बिक रहे सिगरेट नकली पाए गए… टीम के सदस्यों ने दुकानदारों से सिगरेट की सप्लाई की जानकारी ली…
सवाल…
बिलासपुर कॉस्मेटिक शॉप पर छापेमारी कर नकली उत्पाद जब्त किए गए हैं! खाद्य एवं औषधि विभाग ने व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडर्स नामक कॉस्मेटिक दुकान पर जांच की… इस दौरान दुकान में रखे संदेह के आधार पर हेयर ऑयल के सैंपल जब्त किए हैं! इन्हें जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा है!
बाजार में कई ब्रांडेड कॉस्मेटिक उत्पादों के नकली सामान बिक रहे हैं!
जब बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट मार्केट में बिक रही थी.. तो दिल्ली की टीम ने बड़ी कार्रवाई की… परन्तु क्या टिम इनके गोदामों तक पहुंची… नहीं…?
2… दूसरी कार्रवाई…
खाद्य एवं औषधि विभाग ने व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडर्स नामक कॉस्मेटिक दुकान पर जांच की… क्या इनके गोदामों तक टीम पहुंची…. क्या इनके सेंपल का रिपोर्ट अब तक आया….?
3… तीसरा कार्रवाई….
बिलासपुर के सरजू बगीचा के दो बड़े दुकानों पर विभाग ने नकली लिपस्टिक जैसे सामानों पर कार्रवाई की…
बड़ा सवाल…
जब बिलासपुर में नकली सामानों पर विभाग की टीम लगातार एक के बाद एक कार्रवाई कर रही तो फिर इनके रिपोर्ट आने में इतनी देर क्यों…? क्या किसी बड़े लोगों के दवाब में है! विभाग की टीम जो अब तक जांच रिपोर्ट पेश नहीं की… क्या विभाग सिर्फ दुकानों तक ही सीमित है! क्या इन जैसे बड़े व्यापारियों के दुकानों में बस नकली माल है…? क्या इन बड़े कारोबारियों के गोदाम नहीं है! या फिर बात कुछ और…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
