
बिलासपुर,,, बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्मित काम्प्लेक्स का ग्रीन नेट हटा दिया गया… इधर हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन से जवाब मांगा है! कि ऐसे कथित अवैध निर्माण किन परिस्थितियो में और किस प्राधिकरण के अनुमति के तहत किये जा रहे… यदि निर्माण के सम्बंध में कोई अनुमति है! तो उसका विवरण प्रस्तुत करे.. प्रकरण को 7 मई को नए प्रकरण के रूप में सूचीबद्ध करने निर्देश दिया गया है!

बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण के मामले में जनदर्शन में शिकायत, सदन में पक्ष- विपक्ष के ग़म्भीर आरोपो और सभापति की तल्ख टिप्पणी के बाद भी कोई कार्रवाई नही की गई… जिम्मेदार अफसर कभी हाईकोर्ट के डायरेक्शन का हवाला देकर तो कभी विधि विशेषज्ञ से राय लेने का हवाला दे चंवर डोलाते रहे…
ये है डायरेक्शन…
काम्प्लेक्स निर्माणकर्ता के डब्ल्यूपीसी की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन को मामले में पिटीशनर निर्माणकर्ता से 30 दिन के अंदर आवेदन विधिपूर्वक प्रकरण का निराकरण करने निर्देश दिया था… अफसर मीडिया में काम बंद कराने का दावा करते रहे एक तल्ला और तन गया… दीवारो पर पुट्टी, सफेदी चढ़ गई… जमीन पर मार्बल, टाइल्स लग गए रंगरोगन भी हो गया… शटर लगते ही ग्रीन नेट वाला पर्दा तक हटा दिया गया….
पार्किंग का भी लोचा…
बीच गोलबाजार शहर का सबसे व्यस्ततम बाज़ार है! इस काम्प्लेक्स के निर्माण में खामियों की भरमार गिनाई जा रही… अब पर्दा खुलने के बाद पार्किंग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे… कि आखिर यहां के कारोबारियो, स्टाफ और आगन्तुको के वाहन आखिर कहां खड़े होंगे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
