
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया… जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी D.R.I की टीम ने न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर दबिश दी… कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैवल्स ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया… और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई… बताया जा रहा है! कि D.R.I को गुप्त सूचना मिली थी…! कि ट्रैवल कंपनी के जरिए बोरों में भरकर संदिग्ध जाली नोटों की बड़ी खेप भेजी जा रही है! इसी इनपुट के आधार पर पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी..
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने छोटी कीमत के नोटों से भरे कई बोरे बरामद किए हैं! शुरुआती जांच में नोटों के जाली होने की आशंका जताई जा रही है! टीम ने मौके से पार्सल बुकिंग रजिस्टर, जरूरी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं! ताकि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा सके… सूत्रों के मुताबिक D.R.I की टीम तीन बोरियों में भरे संदिग्ध नोट अपने साथ लेकर रवाना हुई है!
हालांकि अब तक बरामद नोटों की कुल संख्या और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है! लेकिन जांच एजेंसियों को शक है! कि इसके पीछे अंतरराज्यीय जाली नोट तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है! D.R.I अब यह पता लगाने में जुटी है! कि पार्सल किसने बुक कराया… नोट कहां से आए और इन्हें किसके पास पहुंचाया जाना था…!

फिलहाल ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ जारी है! वहीं देर शाम तक इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है! राजधानी में हुई इस कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के जरिए अवैध कारोबार को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
