
बिलासपुर : अटी पड़ी है ? भरी पड़ी है ? नकली,मिलावटी माल से दुकाने ? ये सुशासन है! या प्रशासन की अंतरात्मा की आवाज या फिर मजबूरी कोई ? अभी कुछ दुकानों में लगातार मिलावटी सामानों पर प्रशासन की कार्यवाही हुई ? नकली माल के गढ़ व्यापार विहार में मिलावटखोर किंग जो सम्राट अशोक के नाम से विख्यात बताते है ,? किसी अशोक कारोबारी का नाम जमकर चर्चा में है! सवाल यह उठ रहा है! कि इस बड़े कारोबारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है!
पिछले कुछ दिनों से संभाग के सबसे बड़े बाजार व्यापार विहार पर नकली माल के अड्डे पर तोहमत लग रही है! यहां से कभी नकली सिगरेट, कॉस्मेटिक, निरमा (सर्फ) ईनो और मसाले जैसे सामान पकड़ा रहे है! पर प्रशासन के अफसरों के हाथ नकली माल के कारोबारी किंग तक क्यों नहीं पहुंच रहे… इसकी चर्चा जोरो पर है! बताया जा रहा है! कि नकली माल बाजार में भेज कर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले का नाम अशोक बताया जा रहा। है! गौरतलब है! पिछले कुछ दिनों से नकली माल के गढ़ व्यापार विहार में अफसरों की लगातार नकली माल पर कार्रवाई की है! क्या विभाग इस सम्राट उर्फ नकली सामानों का किंग पर कार्रवाई करेगी… या फिर…?
मामला लंबी सेटिंग ओर पहुंच की ओर इशारा करते है ?
छोटी मछलियों को पकड़ने से क्या होगा ?
जब भरे पड़े हो गोदाम नकली मिलावटी केमिकल युक्त धीमे जहर से, अधिकांश खाद्य पदार्थों के काउंटर पर जनता को क्या खिला रहे है ये लोग कभी जांच होती क्यों नहीं ?
लोगों को बीमार करने वालों में मिलावट खोरों की अहम भूमिका को देखते हुए मिलावट खोर सम्राट उर्फ किंग जैसे संस्थानों पर सख्त कार्यवाही की जरूरत है !
शासन प्रशासन सहित राजनीतिक नेतृत्व की महानता यह नहीं है कि लोग बीमार हो फिर इलाज करे ?
आखिरकार देश में ऐसी व्यवस्था का आगाज क्यों नहीं ? कि, लोग बीमार ही न पड़े ? मिलावटखोर
मानवजाति के दुश्मनों पर लगातार कार्यवाही की जरूरत है, अभी हाल ही में तार बाहर के होटल महेश पर एक लाख रु जुर्माना तो यही साबित करता है कि,
बड़ी मछलियां कभी कभार ही पकड़ी जाती है ? अन्यथा तो लोगों को
खाद्य पदार्थों के नाम पर बीमारी बांटने का कारोबार के गढ़ व्यापार विहार में बहुत सारे है ?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
