
नागपुर,,,, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन नार्कोस” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है! दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, द.पू.म. रेलवे, नागपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राज्य पुलिस तथा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलगाड़ियों के माध्यम से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, शराब एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध परिवहन में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 08.05.2026 को आरपीएफ नागपुर मंडल की विशेष टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सालेकसा से गोंदिया के मध्य चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः (1) रॉकी कुमार, निवासी रामपुर ताराडीह, थाना आमस, जिला गया (बिहार) एवं (2) सनातन भोई, निवासी टीआरएल क्वार्टर नंबर 72, टाइप-K, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) को दो ट्रॉली बैग में लगभग 16.374 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 8,18,700 रुपये है, का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों एवं जब्त संपत्ति को जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया, जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
इसके पश्चात दिनांक 09.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक गोंदिया के निर्देशन में मंडल टास्क टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12843 पुरी–अहमदाबाद एक्सप्रेस में गोंदिया से नागपुर के मध्य विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कन्हान से नागपुर के मध्य एसी कोच A-1 की बर्थ संख्या 40 पर यात्रा कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास रखे दो पिट्टू बैग एवं दो ट्रॉली बैग की जांच की गई। संदेह होने पर नागपुर स्टेशन आगमन पर जीआरपी के एनडीपीएस डॉग “सिकंदर” की सहायता से जांच की गई, जिसमें बैगों में गांजा होने की पुष्टि हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान (1) श्रीहर्ष मोहंती, निवासी न्यू हरिधाम सोसायटी, थाना उधना, जिला सूरत (गुजरात) एवं (2) सिपुन गौड़ा, निवासी रोडशाही बुरझरी, नूवागांव, जिला गंजम (उड़ीसा) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से कुल 52.04 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 26,02,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही 02 आईफोन मोबाइल, 01 वन प्लस मोबाइल एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों एवं जब्त सामग्री को जीआरपी इतवारी को सुपुर्द किया गया, जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा लावारिस सामान दिखाई देने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, गाड़ी में तैनात रेलवे स्टाफ, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि इस प्रकार की अवैध एवं प्रतिबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
