
बिलासपुर,,, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है! वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन निरीक्षकों के तबादले करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं! जिनका प्रभाव तत्काल लागू कर दिया गया है!
इस फेरबदल के तहत निरीक्षक किशोर केंवट, जो अब तक सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे…! उन्हें अब शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने का प्रभारी बनाया गया है! वहीं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सरकंडा में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस को मैदानी जिम्मेदारी देते हुए सिरगिट्टी थाने की कमान सौंपी गई है! दूसरी ओर सिविल लाइन थाने में पदस्थ रहे निरीक्षक सुमत राम साहू को हटाकर सीएसपी सरकंडा कार्यालय में अटैच किया गया है!
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है! जिसका उद्देश्य थानों के कामकाज में कसावट लाना और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है! आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
