
बिलासपुर,,,, के सिम्स अस्पताल में एक्स-रे और दवा के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। कश्यप कॉलोनी निवासी अमर कश्यप ने आरोप लगाया है कि वे अपने भाई अमन का इलाज कराने सिम्स पहुंचे थे, जहां एक्स-रे विभाग में तैनात अमित नामक कर्मचारी ने जांच और दवा उपलब्ध कराने के बदले 600 रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार कर्मचारी ने कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पैसे देने पर तुरंत एक्स-रे और दवा का इंतजाम कर दिया जाएगा।
अमर कश्यप का आरोप है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्हें 13 तारीख की अगली डेट दे दी गई और दवाएं बाहर से खरीदने को कहा गया। इससे परेशान होकर उन्होंने अस्पताल की सुपरिटेंडेंट गरिमा मैम और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। पीड़ित ने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब मरीजों से इस तरह पैसे मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह मरीजों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
मामले की शिकायत मिलते ही अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में इलाज या जांच के बदले किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी तरह प्रतिबंधित है और मरीजों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारी की पहचान कर उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी इलाज या जांच के नाम पर पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत सीधे अधिकारियों से करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
