
00 कलेक्टर से भी की जा चुकी है! शिकायत…
00 क्या देख रहे जिम्मेदार, उठ रहे सवाल…
बिलासपुर,,,, गुणवत्ता का पहाड़ा पढ़ने वाले नेताओं और अफसरो के बिलासपुर जिले में हाल ही में बनवाये गए 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत वाले सड़क का क्या हाल है! आप भी देख लीजिए… कैसे मिट्टी के ऊपर बिना बेस बनाये बनाई गई… सड़क के डामर की परत ऐसे
हाथ से ही निकल जा रही है!

बताया जा रहा…. कि निर्माण एजेंसी P.W.D ने मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक के इस सड़क के निर्माण का ठेका ठेकेदार अतुल शुक्ला को दिया है!
जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क की जांच करने पहुंच गई है! जिसमें मुरूम की जगह मिट्टी बिछाई गई… सड़क बनाने के लिए P.W.D निर्माण एजेंसी ने ठेका अतुल शुक्ला को दिया है! जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क की जांच करने पहुंचे और इसका वीडियो भी बनाया जिसमें दिखाया गया है! कि कैसे सड़क पर लगी डामर की परतें हाथ से निकल रही हैं! जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करते हुए…. निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की… स्थानीय लोगो ने इस घटिया निर्माण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया… आरोप है! कि ठेकेदार ने मुरूम का बेस बनाकर डामरीकरण कराने के बजाय मिट्टी बिछवाकर डामरीकरण करा दिया… ग्रामीणों ने ठेकेदार और P.W.D के अफसरों पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है! आरोप है! कि सड़क पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई… और जगह-जगह से गिट्टियां निकलने लगी हैं! जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है! जनप्रतिनिधियों ने की जांच की मांग की है!
न अफसर कॉल रिसीव कर रहे न ठेकेदार…
इस ग़म्भीर मामले का आखिर सच है! क्या यह जानने के लिए न्यूज बास्केट की टीम ने P.W.D के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज से उनके कार्यालय में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया… परन्तु वे ऑफिस में नही मिले उनसे और ठेकेदार अतुल शुक्ला को कॉल कर उनसे चर्चा का प्रयास किया परन्तु दोनो ने कॉल ही रिसीव नही किया… दोनो को व्हाट्सप पर विषयवस्तु का मैसेज भेजा गया परन्तु उन्होंने कोई जवाब नही दिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
