
00 गोकुलधाम में डेयरी की जगह सर्विसिंग सेंटर खुलने पर भी की खिंचाई…
00 पूछा क्या देख रहे आप,,, मांगा नूतन चौक काम्प्लेक्स का हिसाब…
00 मोपका के चर्चित काम्प्लेक्स को लेकर भी उठा सवाल, निगम ने खाली करा लिखाया था आधिपत्य…
बिलासपुर,,, नगर निगम की M.I.C की बैठक में जमकर हंगामा हुआ… अफसर टारगेट पर रहे… मेयर ने उपायुक्त व जोन कमिश्नर को चर्चित स्वच्छता पेट्रोलिंग के स्टाफ को विवाद के बाद फिर वापस रखने और गोकुल धाम में डेयरी की जगह सर्विसिंग सेंटर खुलने के मामले में हड़काया… तो लोक कर्म विभाग के चेयरमेन बन्धु ने बिना जानकारी के निर्माण कार्य पर इंजीनियरों की क्लास ली… बैठक में मोपका चौक के चर्चित काम्प्लेक्स का मुद्दे पर भी बहस हुई… बैटक शुरू होते ही मेयर पूजा विधानी ने उपायुक्त और जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप से जवाब तलब किया… कि आपने वसूली कांड के बाद भी चर्चित स्वछत्ता पेट्रोलिंग के कर्मचारियों को कैसे और किसके आदेश पर रख लिया…. आप कौन होते है! इन्हें क्लीनचिट देने वाले क्या ये आपके रिश्तेदार है! मेयर ने चर्चित वसूलिकाण्ड में आरोपित स्टाफ को तत्काल हटाकर कुत्ता पकड़ने के अभियान में लगाने और स्वछत्ता पेट्रोलिंग में सलिखेदार स्टाफ रखने हिदायत दी… वहीं गोकुल नगर को लेकर भी हड़काया… की हितग्राहियों को यहाँ डेयरी खोलने जमीन दी गई है! या सर्विसिंग सेंटर खोलने, डेयरी के नाम पर दुकानें कैसे चल रही… आप लोग क्या देख रहे… मेयर ने चेतावनी दी… कि ये सब नई चलेगा अपना हिसाब किताब ठीक करिए मनमानी नही चलेगी…
तभी एक महिला M.I.C सदस्य ने भी श्री कश्यप पर जनप्रतिनिधियों से अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें आवारा मवेशियों को लेकर फोन किया था…! तो उन्होंने उनकी बात नही सुनी और मोबाइल बन्द कर दिया…
मेयर ने गोकुल नगर का सर्वे कराकर बकाया और अब तक वसूल की गई… राशि का रिकॉर्ड तैयार रखने की बात कही… साथ ही सरकंडा नूतन चौक के व्यवसायिक परिसर को लेकर भी जवाब तलब किया… कि अभी तक कितनी दुकानें आबंटित की जा चुकी कितनी बाकी है! सबका हिसाब मांगा…
वही एमआईसी सदस्य तिलकराम साहू ने मोपका चौक के चर्चित व्यवसायिक काम्प्लेक्स का मामला उठाया… जिसे निगम प्रशासन ने खाली कराकर अपने आधिपत्य में लेना लिखवाया है!
एमआईसी ने स्वामी आत्मानन्द कॉलेज के लिए कलेक्टर से 5 एकड़ जमीन की मांग समेत करीब आधा दर्जन प्रस्तावो पर चर्चा की…
बैठक में मेयर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य, निगम आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त खजांची कुम्हार समेत निगम के अफसर और विभागों के प्रमुख मौजूद रहे…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
