
बिलासपुर,,, बिलासपुर में एक बार फिर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला बड़ा खेल उजागर हुआ है! व्यापार विहार में खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमार कार्रवाई में एवरेस्ट कंपनी के नाम पर नकली मसाला बेचने का मामला सामने आया है! आरोपी नामी कंपनी की पैकिंग और ब्रांड का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट मसाले स्थानीय बाजार में खपा रहे थे..! हैरानी की बात ये है! कि कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके से नकली मसालों की खेप पकड़ी गई थी… लेकिन इसके बावजूद मिलावटखोरों के हौसले कम नहीं हुए… सूत्रों का दावा है! कि कोई रसूखदार इस पूरे खेल का मास्टर माइंड है! और इसने नकली मसालों का बड़ा जखीरा एक गोदाम में छुपा के रखा हुआ है! और व्यापार विहार इलाके से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों में स्थित दुकानों में खपाने का काम कर मालामाल हो रहा है!
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित मारुति गुड्स गैरेज पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली मसाले और पैकिंग सामग्री बरामद की। जांच में पता चला कि मशहूर ब्रांड “एवरेस्ट” के नाम पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। ये सिर्फ नकली मसाले का मामला नहीं, बल्कि सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। सस्ते और घटिया पदार्थों से तैयार मसाले आम लोगों की रसोई तक पहुंच रहे थे। फूड सेल्फी विभाग ने गोदाम को सील कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

सवाल ये है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद आखिर मिलावटखोरों पर सख्त क्यों नहीं कस पा रहा? और कब तक लोगों की थाली में जहर रुपी मिलावट परोसी जाती रहेगी? अब देखना होगा कि इस पूरे नेटवर्क पर प्रशासन कितनी बड़ी कार्रवाई करता है और नकली मसाले के सरगना को अपनी गिरफ्त में लेता है। सूत्रो का दावा है! कि कोई बड़ा रसूखदार का हाथ है! इस नकली खेल में…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
