
बिलासपुर,,,, जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोईन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 97.63 ग्राम हेरोईन के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! कार्रवाई में नशीले पदार्थ के साथ कार, स्कूटी, मोबाइल और नगदी समेत कुल 5 लाख 38 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है!

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है! जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली… कि रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार में सवार कुछ लोग हेरोईन की डिलीवरी के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं! सूचना मिलते ही निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की…
पुलिस ने मौके से कार में सवार 5 लोगों को हिरासत में लिया… पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे… जिसके बाद वाहन और बैग की तलाशी ली गई… तलाशी के दौरान बैग में रखी एक बोतल से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन बरामद हुई… आरोपियों के पास नशीले पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला…
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी जितेन्दर सिंह रंधावा और जगदीप सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब) ने खुलासा किया… कि वे हेरोईन को छत्तीसगढ़ में बिक्री के लिए लाए थे…! वहीं मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक को खरीददार के रूप में चिन्हित किया गया…
गिरफ्तार आरोपी… 👇👇
1… जितेन्दर सिंह रंधावा, निवासी अमृतसर पंजाब
2… जगदीप सिंह, निवासी अमृतसर पंजाब
3… शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, निवासी मुंगेली
4… अमित कुमार डाहिरे, निवासी मुंगेली
4… अवि पाठक, निवासी मुंगेली
जब्त मशरूका… 👇👇
1… 97.63 ग्राम हेरोईन
2… अल्टो कार
3… स्कूटी
4… 5 एंड्रॉयड मोबाइल
5… 57,800 रुपये नगद
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21बी, 22 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है! मामले में यह भी जांच की जा रही है! कि गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के किन-किन जिलों तक फैला हुआ है! और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं!
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पांडेय, उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह सहित थाना तोरवा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
