
बिलासपुर,,, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सरोकारों के निर्वहन हेतु विभिन्न विशेष अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं सराहनीय कार्य किए गए हैं!

1.. आपरेशन नारकोस–
रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा “आपरेशन नारकोस” के तहत अभियान चलाया जा रहा है! यात्री ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है! इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल के तीनो मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्याही की जा रही है! इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है!वर्ष-2025 में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत कुल- 63 मामलो में 78 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 713.522 Kg., मूल्य 1.70 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती की गई है! तथा इसी तरह वर्ष-2026 में अब तक 38 मामलो में 60 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 572.729 Kg., मूल्य 2.86 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है!
रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है! जिसके परिणाम वर्ष 2025 एवं 2026 में अब तक “ऑपरेशन नारकोश” के तहत 4.56 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है! इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों जैसे- 12843 पूरी-अहमदाबाद, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 58213 टिटलागढ-बिलासपुर पैसेंजर, 12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस में मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है !
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
