
00 प्रस्तुत किये प्रमाण निश्चित समयावधि में एक्शन न लेने पर दी आंदोलन की चेतावनी..
00 शासन एवं श्रम विभाग को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने लगाया आरोप…
बिलासपुर,,, NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंप मजदूरों को मृत्यु उपरांत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि के प्रकरणों में गंभीर वितीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! श्रमायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश सचिव ने कहा है! कि प्राप्त दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है!कि श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को मृत्यु उपरांत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि के कई प्रकरणों में भारी अनियमितता की गई है! अनेक मामलों में आत्महत्या से हुई मृत्यु को सामान्य मृत्यु दर्शाकर दावा प्रस्तुत किया गया… वहीं कुछ मामलों में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेखों में कथित रूप से छेड़छाड़ कर शासन की योजनाओं का दुरुपयोग किया गया है!

यह कृत्य न केवल शासन एवं श्रम विभाग को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला है! बल्कि वास्तविक हितग्राहियों के अधिकारो के साथ भी अन्याय है! उपलब्ध दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रथम दृष्टया गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय मिलीभगत की ओर संकेत करते हैं! अतः आपसे निवेदन है! कि उक्त सभी प्रकरणों से संबंधित दस्तावेजो, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं स्वीकृत दावों का सत्यापन करा पूरे प्रकरणों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं संबंधित व्यक्तियों पर तत्काल विभागीय एव वैधानिक कार्यवाही की जाए… यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है! तो जनहित एवं श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग के कार्यालय का घेराव कर लोकतांत्रिक आदोलन के लिए बाध्य होगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं विभाग की होगी… प्रदेश सचिव ने आवश्यकता पड़ने पर सम्बंधित दास्तावेज पेश करने की बात कही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
