
बिलासपुर,,, तेलीपारा क्षेत्र से एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय बेटी कृपा कछवाहा ने अपने पिता पिंटू कछवाहा को मुखाग्नि देकर समाज के सामने साहस, संस्कार और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि कछवाहा समाज में यह पहला अवसर है, जब किसी बेटी ने पिता का अंतिम संस्कार किया है।

जानकारी के अनुसार, तेलीपारा निवासी पिंटू कछवाहा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रायपुर लेकर गए। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात करीब तीन बजे उनका पार्थिव शरीर बिलासपुर स्थित निवास लाया गया। परिवार में पत्नी और 14 वर्षीय बेटी कृपा ही हैं। बेटा नहीं होने के कारण परिवार और समाज के लोगों ने बेटी से अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया।

पिता के निधन से टूट चुकी कृपा ने खुद को संभालते हुए अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और मुक्तिधाम पहुंचकर नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। समाज के वरिष्ठ लोगों ने बेटी के इस साहसिक कदम की सराहना करते हुए इसे बदलती सामाजिक सोच और बेटियों की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया।

परिजनों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में कृपा का साहस पूरे परिवार के लिए संबल बन गया। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बेटियां अब हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं। बिलासपुर की यह घटना समाज को यह संदेश देती है कि अंतिम संस्कार केवल परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक है, जिसे बेटा और बेटी दोनों समान रूप से निभा सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
