बिलासपुर,
,,, के कोनी थाना क्षेत्र में सड़क पर कब्जे का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया… सेमरताल गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लाठी-डंडे और हाथापाई हुई… जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है! जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है!
जानकारी के मुताबिक, सेमरताल गांव में सड़क और रास्ते पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था… गुरुवार रात एक पक्ष द्वारा बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर दूसरे पक्ष के घर के सामने गाली-गलौज करने का आरोप है! विरोध करने पर विवाद बढ़ गया… और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई…
मारपीट में एक पक्ष के तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के छह लोग भी चोटिल हो गए… सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है! घटना की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया… पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! अब यह पता लगाया जा रहा है! कि विवाद की शुरुआत किस पक्ष ने की और हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है! जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…

