बिलासपुर,,,, शहर की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर स्थित प्रिया स्टोर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है! दुकान पर यह कार्रवाई मुख्य नाले में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और अन्य कचरा फेंके जाने के मामले में की गई… मंगलवार सुबह नियमित निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने राजेंद्र नगर के मुख्य नाले में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरा पड़ा देखा… कचरे के कारण नाला जाम हो गया था… जिससे जल निकासी प्रभावित होने के साथ आसपास गंदगी फैलने की स्थिति बन गई थी… आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने तत्काल जांच की… जांच में सामने आया कि नाले में फेंकी गई एक्सपायरी खाद्य सामग्री राजेंद्र नगर स्थित प्रिया स्टोर की थी… जिसका संचालन आर्यन जुनेजा करते हैं! इसके बाद नगर निगम ने दुकान संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया…कार्रवाई के दौरान निगम के सफाई अमले ने नाले से पूरा कचरा हटाकर जल निकासी व्यवस्था भी बहाल कर दी… नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि नालों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या व्यावसायिक अपशिष्ट फेंकने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा… उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई करने के निर्देश दिए…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…

