,,,, बिलासपुर शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र के अंबा पेट्रोल पंप में बाइक की मामूली टक्कर का विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया… आरोप है! कि एक आरक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद को मीडियाकर्मी बताने के बाद भी शिवा गोरख के साथ मारपीट कर दी… पत्रकार शिवा ने तत्काल इसकी शिकायत तारबहार थाने में की जिसके बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में दिख रहे फुटेज के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है!
वही पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए आरोपी आरक्षक अभिषेक बक्श को लाइन अटैच कर दिया… वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है! पत्रकार शिवा गोरख के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचा था… भीड़ के चलते उसकी बाइक सतीश ताती की बाइक से हल्के से टकरा गई… मामूली बात पर विवाद शुरु हुआ और आरोप है! कि सतीश ने अपने परिचित आरक्षक अभिषेक बक्श को मौके पर बुला लिया… शिकायत के अनुसार, मौके पर पहुंचते ही आरक्षक ने कानून का पालन कराने के बजाय कथित तौर पर खुद ही मारपीट शुरु कर दी… इसके बाद सतीश ने भी शिवा गोरख के साथ मारपीट की… पीड़ित ने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई… जिस पर पुलिस ने सतीश ताती और आरक्षक अभिषेक बक्श के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया… घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक अभिषेक बक्श को तत्काल लाइन अटैच कर दिया… बताया जा रहा है! कि आरक्षक फिलहाल 15 दिनों की छुट्टी पर है! लेकिन शिकायत सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी गई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…

