बिलास
पुर,,,, सरकंडा पुलिस ने अपने ही पिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का गंडासा और कार भी जब्त कर ली है!
पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी प्रकाश केसरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.. कि उनका बड़ा बेटा विवेक केसरी (34) कोई काम-धंधा नहीं करता और नशे का आदी है! वह लंबे समय से पिता पर घर की पूरी संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहा था…
शिकायत के मुताबिक, 6 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आरोपी अपनी कार से पिता के घर पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी… विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की…. जिससे प्रार्थी की पीठ और पसली में चोटें आईं… इसके बाद आरोपी ने लोहे का गंडासा निकालकर जान से मारने की नीयत से पिता को दौड़ाया… किसी तरह सड़क की ओर भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई…
मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1015/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत विवेचना शुरू की… थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बसंत विहार चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी विवेक केसरी को गिरफ्तार कर लिया…
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया… उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का गंडासा और कार जब्त की गई. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया… पुलिस का कहना है! कि मामले की आगे की विवेचना जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…

