बिलासपुर
,,,, बिलासपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल जूना बिलासपुर अंतर्गत हल्का नंबर-38, ग्राम जरहाभाटा में स्थित भूमि के सीमांकन को लेकर एक वृद्ध महिला पिछले 6 माह से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रही है! वृद्धा ने संबंधित राजस्व निरीक्षक (R.I) पर तहसील कार्यालय में अभद्र व्यवहार करने तथा फोन पर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है!
जानकारी के अनुसार, आवेदिका दुवासा बाई, ने अपनी भूमि खसरा नंबर 43/3 एवं 43/5 (रकबा क्रमशः 0.0170 हेक्टेयर) के सीमांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था… राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया के लिए नोटिस भी जारी किया गया था… लेकिन वृद्धा का आरोप है! कि 6 माह बीत जाने के बाद भी सीमांकन की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी…
वृद्धा का कहना है! कि वह लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है! जब वह अपनी समस्या लेकर संबंधित आरआई से मिली तो उसके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया… इतना ही नहीं, फोन पर भी गाली-गलौज कर अपमानित किए जाने का आरोप लगाया गया है!
पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है! उनका कहना है! कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और अधिकारियों के कथित व्यवहार से उन्हें मानसिक एवं आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है!
हालांकि, राजस्व निरीक्षक पर लगाए गए गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है! संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है! जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…

