बिलासपुर,,, आखिरकार रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के सहयोग से बेलतरा ग्रामीण बैंक की दीवार में सेंधमारी कर चोरी व चोरी के प्रयास में एटीएम को तोड़ने के मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है!
वारदात के दूसरे दिन 4 जुलाई को बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई… कि चोर 3-4 जुलाई की दरम्यानी रात बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगा बैंक का राउटर और स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए…. चोरों ने गैंती और टंगिया से बैंक के लॉकर और एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया…
रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर संदेही सुमेश कश्यप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों—सूरज कुमार विश्वकर्मा, नवीन कुमार बैसवाड़े, खिकराम खैरवार और प्रकाश यादव—के साथ मिलकर वारदात करने की बात कबूल कर ली… पकड़े गए सभी आरोपी रतनपुर क्षेत्र के निवासी हैं! और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई… पुलिस ने आरोपियों से चोरी का राउटर, स्टेबलाइजर, वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक, दीवार व एटीएम तोड़ने वाले धारदार लोहे के औजार बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…

