रायपुर,,,, कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया.. इस दौरान 10 स्पा सेंटरों की जांच कर नियमों के पालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया…
DCP पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश पर ADCP राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के स्पा सेंटरों में निरीक्षण किया… चेकिंग के दौरान कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई… पुलिस ने स्पा संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए… साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई… कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…

