
रायगढ़,,,, I.P.L सट्टे की आड़ में चल रहे… करोड़ों के हवाला और ब्लैक मनी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है! रायगढ़ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है! इस कार्रवाई में तीन बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जबकि पूरे नेटवर्क में कई और लोगों की तलाश जारी है!
पुलिस जांच में सामने आया कि ऑनलाइन I.P.L सट्टे के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया जा रहा था…! सट्टे से कमाए गए काले धन को हवाला चैनलों और कारोबारियों के जरिए सफेद बनाया जा रहा था…! रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं! कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये बताई गई है! पूरा मामला 26 अप्रैल से शुरू हुआ… जब साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर छह सटोरियों को गिरफ्तार किया था…! पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और नगदी बरामद की थी…! पूछताछ में आरोपियों ने रायगढ़ के खाईवाल करन चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार का नाम उजागर किया… इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की…
जांच में पता चला कि करन चौधरी रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा था…! सट्टे से मिली रकम को सीधे अपने पास रखने के बजाय कारोबारियों, पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक चैनलों में खपाया जाता था…! बाद में हवाला के जरिए रकम को आगे ट्रांसफर किया जाता था…!
पुलिस को जानकारी मिली कि कृष्ण प्राइड टावर में रहने वाले पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल इस पूरे नेटवर्क में ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहे थे…! इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में दबिश देकर 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन बरामद किए… वहीं दूसरे आरोपी पुष्कर अग्रवाल के कब्जे से 52 लाख 60 हजार रुपये नकद जब्त किए गए…
पुलिस जांच में यह भी सामने आया…. कि आरोपी करन चौधरी के खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, मारपीट, रंगदारी, अपहरण और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं! लगातार आपराधिक गतिविधियों और संगठित अपराध में शामिल होने के चलते आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 यानी संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है!
फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है!पुलिस का दावा है! कि उसकी गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं! पूरे मामले की मॉनिटरिंग एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद कर रहे हैं! पुलिस अब रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े अन्य खाईवालों और हवाला नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
