
बिलासपुर,,,, बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में मारपीट मामले को लेकर नया विवाद सामने आया है! जहां गांव के निवासी आयुष बरगाह और राजेश बरगाह ने बिल्हा थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है! पीड़ित परिवार का आरोप है! कि पुलिसकर्मी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं! और मना करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने तथा जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं! बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की… मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर S.S.P रजनेश सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं! साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है!
समझौता करो, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा..
शिकायत में कहा गया है! कि 19 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी…! परिवार का आरोप है! कि मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय थाना बिल्हा के कुछ पुलिसकर्मी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं!
आवेदन में प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है!


कि तीनों पुलिसकर्मी बार-बार यह कहकर डराते हैं! कि समझौता कर लो, नहीं तो एससी-एसटी एक्ट लग जाएगा और जेल जाना तय है!
पीड़ितों का कहना है! कि पुलिसकर्मी थाने के अलावा उनके घर तक पहुंच रहे हैं! और पुराने मामलों का हवाला देकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं! परिवार ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान जातिगत संदर्भों का इस्तेमाल कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई… जिससे पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है!
ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा..
आयुष बरगाह ने दावा किया है! कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई… धमकी और बातचीत के कुछ हिस्सों की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है! उन्होंने प्रशासन से मांग की है! कि इन रिकॉर्डिंग को जांच में शामिल किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके…
परिवार का कहना है! कि यदि निष्पक्ष जांच होती है! तो पुलिसकर्मियों की भूमिका स्पष्ट हो जाएगी… उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है!
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट का दावा..
शिकायत में 19 अप्रैल की घटना का विस्तार से उल्लेख किया गया है! पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव में हुए विवाद के दौरान सरपंच पुत्र और उसके साथियों ने राजेश बरगाह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। परिवार का दावा है! कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है! और वह फुटेज एक पुलिसकर्मी के मोबाइल में भी सुरक्षित है!
इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार ने सवाल उठाए हैं! उनका कहना है! कि कार्रवाई के बजाय उल्टा उन्हें ही दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है!
S.S.P के निर्देश के बाद बढ़ी जांच की अहमियत..
शिकायत मिलने के बाद SSP ने मामले को गंभीरता से लिया है! उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है! तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी…
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है! ग्रामीणों का कहना है! कि उन्हें प्रशासन और पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई पर भरोसा है! लेकिन दोषियों पर कार्रवाई होना जरूरी है! ताकि आम लोगों का कानून और व्यवस्था पर विश्वास बना रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
