
बिलासपुर,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है! व्यापार में भारी मुनाफा दिलाने और सामान सप्लाई करने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने एक कारोबारी से 3 करोड़ 32 लाख रुपये हड़प लिए… मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि अशोक गिडवानी, मोहित गिडवानी और दीपक हरजपाल ने खुद को भरोसेमंद कारोबारी बताते हुए उन्हें व्यापार में बड़ा फायदा होने का लालच दिया। आरोपियों ने कहा कि यदि वे निवेश करेंगे तो कम समय में अच्छा मुनाफा मिलेगा और तय समय पर सामान की सप्लाई भी की जाएगी।
पीड़ित कारोबारी आरोपियों के झांसे में आ गया और अलग-अलग किश्तों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद ना तो सामान की सप्लाई की गई और ना ही निवेश की गई राशि वापस लौटाई गई। जब प्रार्थी ने लगातार पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करते रहे।
काफी समय बीतने के बाद विजय कुमार गुप्ता को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
