
बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक को धमकाने, तंबाखू लूटने और रुपए वसूलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने चालक को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया था…! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 बोरी तंबाखू और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की है!
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल निवासी उमरिया मध्यप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी…! कि वह ट्रक क्रमांक C.G 04 M.P 4666 में 210 बोरी गेहूं और 25 बोरी तंबाखू लेकर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था…! रास्ते में हांफा के पास हाईवे स्थित ढाबे के करीब ट्रक खराब हो गया… जिसके बाद चालक वहां रुक गया…
इसी दौरान कार क्रमांक C.G 10 B.D 7204 में सवार कुछ युवक पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए…. ट्रक की जांच करने लगे… आरोप है! कि आरोपियों ने ट्रक से 9 बोरी तंबाखू उतरवा ली… और चालक को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए… इसके बाद झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई…
आरोपियों ने चालक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से फोन पर बात कर च्वाइस सेंटर के माध्यम से 8 हजार रुपये भी मंगवाए… शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ साहू, नारायण साहू, ईस्माईल खान और आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई तंबाखू और ब्रेजा कार जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
4 आरोपी गिरफ्तार….
01-सिद्धार्थ साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
02-नारायण साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
03-ईस्माईल खान पिता अक्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर
04-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू पिता बल्लू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
