
00 BNS और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर देना पड़ा संदेश…
00 वायरल वीडियो को रिवर्स फारवर्ड कर की जा रही अन्य आरोपियों की भी पहचान…
बिलासपुर,,,, राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट एरिया महादेव घाट में हुई हर्ष फायरिंग के रील बनाते वायरल वीडियो के मामले में आखिरकार डीडी नगर पुलिस ने दो दिन बाद हथियार का दुरुपयोग करने, प्रतिबंधित जगह पर फायरिंग करने और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर लिया…
रायपुर में एक शादी समारोह के वायरल वीडियो मेंजिसे मोवा या डीडी नगर थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है! भाजपा नेत्री मोनिका सिंह और बिलासपुर में पदस्थ उनके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पति ऋतुपर्ण सिंह पिस्टल से दनादन हर्ष फायरिंग करते नज़र आये साथ ही महिलाएं और बच्चे भी हथियार लहराते दिखे ऐसा बताया जा रहा… सोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओ के कानून व्यवस्था को लेकर उठाये सवाल और मचे फजीहत के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए दीपक सिंह (मुख्य आरोपी) और अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है!
गौरतलब है! छत्तीसगढ़ में हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है! क्योंकि इससे किसी की जान जा सकती है! यूपी और अन्य राज्यो से इस तरह की कुछ घटनाए भी सामने आ चुकी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
