Breaking
20 May 2026, Wed

10 हजार लो, बैंक अकाउंट दो” का खेल पड़ा भारी, तारबाहर पुलिस ने साइबर ठगी के ‘स्लीपर सेल’ का किया भंडाफोड़; म्यूल अकाउंट सिंडिकेट चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले कई संदिग्ध बैंक खातों के राज…

बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी दीपेश कुमार गुप्ता बैंक खातों के बदले लोगों को कमीशन का लालच देकर साइबर ठगी नेटवर्क तैयार कर रहा था…! मुखबिर सूचना पर व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक के पास दबिश देकर उसे पकड़ा गया… आरोपी के मोबाइल से विभिन्न बैंक खातों और संपर्कों की जानकारी मिली है! पुलिस के अनुसार ऐसे म्यूल अकाउंट साइबर अपराधियों के “स्लीपर सेल” की तरह काम करते हैं! जिनके जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर और निकासी की जाती है! मामले में आगे जांच जारी है! SSP रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया…. जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली  गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई…
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.. जिसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न व्यक्तियों से बैंक खाते एवं बैंकिंग जानकारी लेकर उन्हें अन्य लोगों को उपलब्ध कराता था तथा बदले में नकद कमीशन प्राप्त करता था…!
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया… जिसमें विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित जानकारी एवं संपर्क विवरण पाए गए हैं! पुलिस द्वारा मोबाइल डेटा एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है!

म्यूल अकाउंट सिंडिकेट : साइबर अपराध का “स्लीपर सेल..

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है! कि ऐसे “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” साइबर अपराधियों के लिए “Sleeper Cells” की तरह कार्य करते हैं! ये लोग सामान्य नागरिकों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, ट्रांसफर करने एवं तुरंत निकालने के लिए करते हैं! जिससे वास्तविक अपराधियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है! साइबर अपराधों में उपयोग होने वाले ऐसे खाते राष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा होते हैं! और इनके माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की रकम देशभर में घुमाई जाती है!

बिलासपुर पुलिस की अपील….

किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल नंबर या इंटरनेट बैंकिंग सुविधा कमीशन के बदले उपलब्ध कराना गंभीर अपराध है! ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति भी साइबर अपराध में सह-अभियुक्त माना जा सकता है तथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी…

आपका बैंक खाता – आपकी जिम्मेदारी….
सतर्क रहें, साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक राहुल राजपूत, कौशल जांगड़े एवं महेन्द्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed