
बिलासपुर,,,, गांधी चौक स्थित शहरी स्वास्थ केंद्र प्रशासन की माने तो इस स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टरों की कमी है! न स्टाफ की न संसाधनों की और न ही यहां का स्टाफ घोड़े बेच कर सो रहा है! दरअसल शाम होते ही पूरा परिसर अड्डेबाजों और नशा खोरों के ठिकाने में तब्दील हो जाता है! इसीलिए दरवाजा बंद किया जाता है! ये सफाई है! एक वायरल वीडियो के बारे में यहां ड्यूटीरत लेडी डॉक्टर का आशा कुर्रे उनका कहना है! कि सिटी कोतवाली में कई बार शिकायत कर चुके लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की गई…
गांधी चौक स्थित सिटी डिस्पेंसरी का एक वायरल वीडियो से तहलका मचा हुआ है! ये वीडियो 3 से 4 दिन पुराना डिस्पेंसरी परिसर का है! जहां एक परिवार एक प्रसूता को प्रसव कराने पहुंचा है! डिस्पेंसरी का मेन गेट अंदर से बंद दिखाई दे रहा… प्रसूता गाड़ी में तड़प रही है! परिजन दरवाजे पर खड़े होकर आवाज लगा रहे दरवाजा पीट रहे है! पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है! मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया… जिसमें वह चिकित्सा स्टाफ के घोड़े बेच कर सोने का आरोप भी लगा रहा है…
न्यूज बास्केट की टीम ने शुक्रवार को गांधी चौक शहरी स्वास्थ केंद्र में इस घटना की पुष्टि के लिए यहां ड्यूटीरत डॉक्टर आशा कुर्रे से चर्चा की… तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है! डॉक्टर और स्टाफ रहते है! रात के समय एक ड्यूटी डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहते है! रात के समय अस्पताल में केवल एक नर्सिंग स्टाफ रहती है! चूंकि सवाल उसकी सुरक्षा का है! इसलिए उसे अस्पताल का दरवाजा बंद करने कहा गया है! यही वजह है! कि सुबह दरवाजा नहीं खुला उनका आरोप है कि शाम होते ही पूरा परिसर अड्डे बाजों और नशा खोरों की जद में रहता है! लोग यहां गाली गलौज करते है! चाकू छुरा लेकर घुस आते ही! बदसलूकी करते है! उन्होंने कई बार इसकी लिखित सिटी कोतवाली पुलिस और CMHO से की पर किसी ने ध्यान नहीं दिया… जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है… इस मामले में सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर से सम्पर्क कर चर्चा का प्रयास किया गया… परन्तु दोनो से सम्पर्क नही हो सका…
जननी सुरक्षा का ढिंढोरा भटक रहे परेशान हो रहे प्रसूता और परिजन…
तनखैया अफसर सरकार की योजनाओं को कैसे वॉट लगा रहे ये भी इसका नमूना है! सरकार जननी सुरक्षा का ढिंढोरा पीट रही… लाखो करोड़ो रूपये होर्डिंग्स और प्रचार- प्रसार मर खर्च किये जा रहे पर जमीनी हकीकत से किसी को कोई लेना देना नही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
