Breaking
9 Oct 2026, Fri

173 करोड़ का I.T.M.S देखता का देखता रह गया, कपड़ा दुकान के कैमरे और संजू बाई ने खोल दिया 52 लाख की चांदी का राज; चर्चित कबाड़ी छोटू ने कबाड़ में छिपाया पार्सल, 2400 ग्राम गायब होते ही हुआ फरार…

बिलासपुर,,,  एक बार फिर 173 करोड़ का I.T.M.S का कैमरा फेल हो गया… काम आया तो कपड़ा दुकान का हाइक्वालिटी कैमरा और संजू बाई, जिनकी मदद से पुलिस ने 1माह 6 दिन पूर्व सड़क पर गिरे आज की कीमत के हिसाब से 52 लाख की चांदी से भरे पार्सल
को पुराना बस स्टैंड के चर्चित कबाड़ कारोबारी छोटू पाण्डेय के ठिकाने से बरामद कर लिया… इसकी भनक लगी तो चर्चित कबाड़ी छोटू पाण्डेय फरार हो गया… और तौल में 2400 ग्राम चांदी गायब मिली…
मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार के प्रतिमा ज्वेलर्स के संचालक ने राजकोट से चांदी मंगाई थी…! V.I.P कुरियर के जरिए पार्सल बिलासपुर पहुंचा… गत 9 अप्रैल की सुबह कुरियर बॉय डिलवरी देने निकलां था…! कि रास्ते मे 18 किलो वजनी वाला पार्सल गिर गया… दुकानदार की शिकायत पर सिटी कोतवाली ने जांच पड़ताल शुरू की… पूछताछ के दौरान कुरियर बॉय ने बताया कि पार्सल शिव टॉकीज बस स्टैंड रोड पर सत्या शोरुम से लाडीकर हॉस्पिटल के बीच कहीं पार्सल गिरना बताया…  पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया… तो राजीव प्लाजा के एक कपड़े दुकान के हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे में चर्चित कबाड़ी छोटू पांडेय की कबाड़ दुकान के सामने पार्सल गिरता हुआ दिखाई दिया… और एक व्यक्ति द्वारा पार्सल को उठाकर ले जाने का फुटेज सामने भी सामने आया….
            

CCTV फुटेज

पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ की तो उसी चर्चित कबाड़ दुकान में काम करने वाली कतियापारा की रहने वाली संजू बाई ने बताया कि दुकान में काम करने वाले लड़के ने पार्सल उठाकर कबाड़ दुकान के मालिक चर्चित छोटू पांडेय को पार्सल दिया था…! पुलिस ने कबाड़ कारोबारी के दुकान और गोदाम की जांच की तो पार्सल दुकान में रखी शीशी-बोतलों और कबाड़ के बीच मिला… जिसे मामले को ठंडा करने तक छिपाकर रखा था…! पुलिस ने पार्सल तो बरामद कर लिया… पर तौल से 2400 ग्राम चांदी कम निकली… इधर पुलिस के एक्टिव होते ही चर्चित कबाड़ी छोटू पाण्डेय फरार हो गया… अब पुलिस उसे तलाश कर रही है…!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed