
बिलासपुर_जांजगीर,,,, चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बवाल खबर है! क्षेत्रीय विधायक ने आरोप लगाया है! कि जब वे हेलीपेड पर C.M का स्वागत करने पहुची तो एसपी मैडम और कलेक्टर साहब ने उन्हें यह कहकर वहां निकलने कहा… कि वे चली जाए… उनके रहने से उन्हें खतरा हो जाएगा… कांग्रेस विधायक हंसराज ने शासन से जवाब मांगा है! कि क्या ये किसी पार्टी का कार्यक्रम था…! या सरकारी, ऐसा करने क्या शासन से कोई निर्देश है! या फिर प्रशासन के अफसर का ये स्वयं का वक्तव्य है!
छत्तीसगढ़ सरकार का “सुशासन तिहार” वाले फ्लोर टेस्ट का दांव उल्टा पड़ता दिख रहा… जनता का मूड जानने निकली सरकार इस तिहार के जरिये जनता का नब्ज टटोल रही… कि पब्लिक उनके सरकार की नीति- रीति से खुश हैं! या नाराज़, पब्लिक चाह क्या रही…
अफसरों का कामकाज कैसा है! लेकिन जमीनी तस्वीर ऐसी बन रही है! कि कई जगह जनता ही सरकार को फीडबैक देने के बजाय सीधे “रिएक्ट” मोड में दिखाई दे रही है!
कहीं सुशासन पहुचाने पहुचे अधिकारियों और कर्मचारी को बंधक बनाने की खबर आ रही तो कही सरकार के इस कार्यक्रम के बहिष्कार के निर्णय की…
यानि प्रशासनिक तैयारी में कमी है! लोग अफसरो के कार्यप्रणाली से खुश नही है! पब्लिक का काम नही केवल दिखावा किया जा रहा ये आरोप लग रहे…
अब सुशासन तिहार के दौरान क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शेसराज हरबंश की इस नाराजगी ने और बखेड़ा खड़ा कर दिया…
विधायक एक वायरल वीडियो में पूछ रही कि आखिर जनता के आशीर्वाद से उनकी आवाज उठाने के लिए विधानसभा भेजी गई… जनता के प्रतिनिधि को रोकने का आदेश किसने दिया और किस अधिकार से…?
शेषराज हरबंश, विधायक पामगढ़ (कांग्रेस)
ये है! पूरा मामला…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसला के ‘जनचौपाल’ कार्यक्रम में पहुचे थे…! आरोप है! कि उन्हें एसपी और कलेक्टर ने वहां से यह कहकर लौटने कहा कि उनके रहने से माहौल खराब हो सकता है!
कौन देगा विधायक के सवाल का जवाब…?
इस दुर्व्यवहार से आहत विधायक ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर सवाल दागे हैं!
रेतकाण्ड से वायरल ऑडियो आई थी चर्चा में…
पामगढ़ की ये कांग्रेस विधायक पिछले दिनों गत सितंबर 2025 में रेत के कारोबार से सम्बंधित एक वायरल वीडियो से चर्चा में आई थी…! आरोप है! कि वे वायरल ऑडियो में सामने वाले को ये बता समझा रही थी..! कि
रेत कारोबार चलता कैसे है! और किसका कितना हिस्सा होता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
