
बिलासपुर,,, बिलासपुर के सकरी क्षेत्र स्थित भरनी-परसदा-पेंडारी मार्ग पर अवैध शराब का साम्राज्य लगातार बढ़ते जा रहा है! इस मार्ग में स्थित अधिकांश ढाबे और होटलों में खाने के साथ खुलेआम शराब पिलाई जा रही है! आबकारी और पुलिस विभाग की निष्क्रियता के कारण भरनी-परसदा-पेंडारी मुख्य मार्ग पर इन दिनों कानून नहीं, बल्कि अवैध शराब कारोबारियों का राज चलता दिखाई दे रहा है! सड़क किनारे ढाबों और होटलों की आड़ में खुलेआम शराब बेची जा रही है! देर रात तक लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है! और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है! Holiday ढाबा जायसवाल ढाबा से सामने आया वीडियो पूरे सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है!सूत्रों ने बताया कि आसपास चल रहे कई ढाबों में भी OYO की आड़ में रुम में भी शराब आसानी से मुहैया करवाई जा रही है!
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ढाबे को नियम-कानून की परवाह नहीं, बल्कि खुलेआम “मिनी बार” बनाकर शराब परोसी जा रही है। ऐसा लग रहा है मानो आबकारी विभाग की अनुमति से ही यह सब चल रहा हो। हालांकि इस वीडियो में शराब पीता कोई मदिराप्रेमी नजर नहीं आ रहा है लेकिन वीडियो उपलब्ध करवाने वाले सूत्र का दावा और वीडियो में ढाबे के अंदर सजी शराब की बोतले हकीकत खुद बयां करने के लिए काफी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांव में कोई गरीब व्यक्ति शराब पीते पकड़ लिया जाता है तो आबकारी और पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हैं… लेकिन मुख्य मार्ग पर खुलेआम चल रही शराबखोरी आखिर किसके संरक्षण में पल रही है?
ग्रामीणों का आरोप है कि सकरी थाना कुछ ही दूरी पर मौजूद है, इसके बावजूद शाम होते ही ढाबों में शराबियों की भीड़ लग जाती है। रातभर जाम छलकते हैं, गाली-गलौज होती है, हुड़दंग मचता है और फिर यही शराबी सड़क पर मौत बनकर दौड़ते हैं। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। नशे में वाहन चलाने के कारण लोगों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग सिर्फ कागजी कार्रवाई और बैठकों तक सीमित नजर आ रहा है। महिलाओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। बच्चों और परिवारों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।
लेकिन आबकारी विभाग की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है – क्या इन अवैध कारोबारियों को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? और क्या हादसों में हो रही मौतों का इंतजार किया जा रहा है? ग्रामीणों ने मांग की है कि भरनी-परसदा-पेंडारी मार्ग पर तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए, रातभर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ढाबों और होटलों में छापेमार कार्रवाई हो और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वरना आने वाले दिनों में यह मार्ग सिर्फ अवैध शराब का अड्डा नहीं, बल्कि बड़े हादसों और अपराधों का केंद्र बन सकता है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
