
रायगढ़,,,, पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने यह कार्रवाई थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 और 218/2026 की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की.. पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हवाला नेटवर्क और खरसिया निवासी अमित मित्तल के संबंध सामने आए थे…! जिसके बाद साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की… जांच में पता चला कि नेटवर्क रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से संचालित होकर हैदराबाद, मुंबई और गोवा तक फैला हुआ था…!
एसएसपी के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा और डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गोवा पहुंची और कैंडोलिम बीच क्षेत्र के एक किराए के विला में दबिश दी… यहां से अमित मित्तल, मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू को गिरफ्तार किया गया… पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे… मौके से 10 मोबाइल फोन और सट्टा संचालन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों पर तीन तरीकों से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। वे “अभिनंदन बुक/लाइन”, “प्रगति टीवी ऐप”, “स्टार लाइव”, “All Panel Exchange”, “Taj 777” और “Diamond Exchange” जैसे ऐप के जरिए बेटिंग आईडी और लाइव सेशन संचालित करते थे। पुलिस को करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन और “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े तार भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि नेटवर्क मध्य भारत के कई शहरों तक फैला हुआ था और दुबई से बेटिंग आईडी उपलब्ध कराई जाती थीं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
