
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है! इसी क्रम में खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर 2 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी मशीन तथा 20 वाहनों को जब्त किया है!


उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे ने बताया कि ग्राम महमंद (सीपत क्षेत्र) में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई… जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की गई… इनमें से एक वाहन को जांच चौकी लावर लाया गया… जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन को सड़क के बीच छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया… वाहन मालिक को तत्काल सूचना दी गई… लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ थाना तोरवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है! पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है!

खनिज विभाग द्वारा 7 मई से 20 मई 2026 तक चकरभाठा, बोदरी, सकरी, बेलगहना, रतनखण्डी, करहीकछार, सलका, पोड़ी, महमंद, लालखदान, मंगला, मस्तूरी, चौरमट्टी एवं लखराम सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया… इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर अवैध रेत परिवहन के 14, मुरूम के 1, चूनापत्थर के 2 तथा मिट्टी-ईंट के 3 प्रकरण दर्ज किए गए… कार्रवाई के तहत 12 हाईवा, 7 ट्रैक्टर और 1 माजदा वाहन जब्त कर थाना सकरी, चकरभाठा, कोटा, सरकण्डा तथा जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है! वहीं स्वीकृत क्षेत्र के बाहर रेत उत्खनन करते पाए जाने पर ग्राम सोढ़खुर्द एवं करहीकछार से 2 पोकलेन मशीनें तथा मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को चौरमट्टी क्षेत्र से जब्त किया गया है! खनिज विभाग ने बताया कि जिले में रेत, मुरूम एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है! कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम को भी लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
