
बिलासपुर,,, पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार सटोरियों पर शिकंजा कस दिया है! SSP रजनेश सिंह की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज चेतानी, सागर चेतवानी और रोहित पंजवानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है! इसके बाद अब तीनों आरोपी देश छोड़कर विदेश नहीं भाग सकेंगे…. एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है!
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन सट्टा, जुआ एक्ट, धोखाधड़ी और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं! लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे…! जांच में खुलासा हुआ है! कि आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर रहकर आधुनिक तकनीक और ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में बड़े स्तर पर अवैध सट्टा कारोबार चला रहे हैं!
सूत्रों के अनुसार राज चेतानी फिलहाल कोलकाता में छिपकर नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है! और उसके संपर्क में बिलासपुर के कई छोटे-बड़े सटोरिए जुड़े हुए हैं! पुलिस को आशंका है! कि दबाव बढ़ने पर वह नेपाल और अन्य देशों में शरण लेने की कोशिश करता रहा है! वहीं सागर चेतवानी और रोहित पंजवानी भी अलग-अलग राज्यों से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे हैं!
बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने कहा कि सट्टा और जुए के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा… पुलिस लगातार तकनीकी जांच और नेटवर्क ट्रैकिंग के जरिए फरार आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है! महादेव सट्टा एप मामले के बाद इसे छत्तीसगढ़ में सट्टा गिरोहों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
