
बिलासपुर,,,, सुनील साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण (OBC विभाग) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है! उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है!संगठन ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण फैसला माना है!

सुनील साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं! छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस तक उन्होंने युवाओं, किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है! संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है!
बताया जा रहा है! कि सुनील साहू सामाजिक और राजनीतिक रूप से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं! उनकी पत्नी भी नगर पालिका बोदरी से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं! संगठन के प्रति समर्पण और आमजन से सीधे जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है! बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में साहू समाज को प्रभावशाली मतदाता वर्ग माना जाता है! ऐसे में कांग्रेस द्वारा युवा चेहरे को नेतृत्व सौंपे जाने को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है! नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की…
नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील साहू ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़ा वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुनील साहू के नेतृत्व में बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
