
बिलासपुर,,,, जिले की सियासत, कारोबारी जगत और पुलिस महकमे में उस वक्त हलचल तेज हो गई…. जब कोटा विधानसभा की एक भाजपा नेत्री ने एक चर्चित उद्योगपति पर गंभीर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शहर के एक थाने में अपराध दर्ज कराया… मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है! क्योंकि शिकायतकर्ता भाजपा नेत्री एक एनजीओ का संचालन करती हैं! और रायपुर से लेकर दिल्ली तक लगातार सक्रिय रहती हैं!
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में आयोजित एक एनजीओ कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री की मुलाकात उक्त उद्योगपति से हुई थी…! दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और इसी दौरान लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है! इसी घटनाक्रम के बीच भाजपा नेत्री ने उद्योगपति पर गंभीर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है!
बताया जा रहा है! कि 3 से 4 दिन पहले शहर के एक थाने में मामले को लेकर गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया…. शिकायत सामने आते ही बिलासपुर पुलिस कप्तान ने पूरे प्रकरण को हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए जांच शुरू कर दी…
जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी उद्योगपति बिहार-झारखंड क्षेत्र में छिपा हुआ है! इसके बाद पुलिस टीम लगातार लोकेशन ट्रेस करती जा रही…. और सूत्रों का दावा है! कि पुलिस ने रांची में कैंप कर आरोपी को अपने निगरानी घेरे में ले लिया… हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं!
पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है! कि आरोपी उद्योगपति को हिरासत में ले लिया गया है! और संभवतः अगले 24 घंटे के भीतर उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है! हालांकि इस संबंध में अब तक कोई अधिकृत पुष्टि सामने नहीं आई है!
मामले की गंभीरता को इस बात से भी जोड़ा जा रहा है! कि पिछले एक महीने से आईजी रामगोपाल गर्ग और बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह लगातार बैठकों में महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं! पुलिस अधिकारियों को साफ कहा गया है! कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी…
इसी वजह से पुलिस इस पूरे प्रकरण को बेहद सतर्कता के साथ हैंडल कर रही है! फिलहाल पुलिस महकमा चुप्पी साधे हुए है! लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
