
बिलासपुर,,, जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में पिता, भाई और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है! मामला ग्राम रतखंडी का है! जहां 20 मई को उमेन्द सिंह पटेल ने चौकी पहुंचकर सूचना दी थी…! कि उसके 23 वर्षीय बेटे गौरीशंकर पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है! सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की… लेकिन घटनास्थल और शव की स्थिति देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा… पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया… जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले और पुलिस को हत्या की आशंका हुई… पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच तेज की… पूछताछ में सामने आया कि मृतक गौरीशंकर शराब पीने का आदी था… और अक्सर घर में विवाद करता था…. घटना वाली रात भी वह नशे में परिजनों से मारपीट पर उतारू हो गया था…. इसी दौरान पिता उमेद सिंह, भाई शिवशंकर और एक नाबालिग ने मिलकर उसकी पिटाई की… फिर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसका मुंह दबा दिया…. जिससे उसकी मौत हो गई…. हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए मृतक के मुंह में कीटनाशक डाल दिया और आसपास भी फैला दिया…
पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है! कार्रवाई में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
