
रायपुर,,, पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा और सट्टा तस्कर रवि साहू और उसके परिवार की 7 करोड़ 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को सीज कर दिया है!यह कार्रवाई SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत की गई है! सक्षम प्राधिकारी मुंबई ने पुलिस द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश को बरकरार रखा है!
गांधीनगर कालीबाड़ी निवासी रवि साहू को 17 किलो 882 ग्राम गांजा तस्करी मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट पहले ही 10 साल के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुना चुकी है! जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अवैध कमाई से अपने और परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई थी!
पुलिस जांच में आरोपी की पत्नी शशि साहू और पुत्र के नाम पर रायपुर और अभनपुर क्षेत्र में कृषि भूमि, मकान, भवन और कमर्शियल वाहन मिलने की जानकारी सामने आई… संपत्तियों की कीमत उनकी वैध आय से कई गुना अधिक पाई गई… इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव SAFEMA प्राधिकरण को भेजा था!
ऑनलाइन सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद 15 मई 2026 को सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग आदेश को पूरी तरह सही ठहराते हुए संपत्तियों की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर पर रोक लगा दी। रायपुर पुलिस ने कहा है कि नशे और सट्टे के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
