
बिलासपुर,,, बिल्हा में अवैध बोर खनन को लेकर प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है! कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद बिना अनुमति, बिना पटवारी प्रतिवेदन, बिना बैंक चालान और बिना नक्शा पास कराए रात के अंधेरे में खुलेआम बोर उत्खनन जारी है! सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है! कि तहसीलदार और एसडीएम की जानकारी या मौन सहमति के बिना यह पूरा खेल संभव कैसे हो रहा है! सूचना देने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी और शिकायतकर्ताओं को ही झूठा बताने की कोशिश से संदेह और गहरा गया है!
पत्रकारों का दावा है! कि उनके पास अवैध बोर खनन से जुड़े वीडियो फुटेज, फोटो और वाहनों के नंबर तक मौजूद हैं! लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर “मौके पर कुछ नहीं मिला” कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं? आरोप है! कि बोरवेल माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं! कि प्रशासनिक अधिकारियों को खुली चुनौती दे रहे हैं! और खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों को जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है!
21 मई 2026 को तिफरा ओवरब्रिज के पास महामाया बोरवेल्स की गाड़ी जब्त किए जाने के बाद मामला और गरमा गया… वहीं 22 मई की रात बिल्हा अस्पताल के सामने कॉलोनी में अवैध बोर खनन की सूचना पर भी कार्रवाई सवालों में घिर गई… आरोप है! कि गुरु कृपा बोरवेल की मशीन से देर रात खुदाई की गई और विरोध करने पर धमकी दी गई…
मामले में बिल्हा तहसीलदार की भूमिका की निष्पक्ष जांच, संबंधित बोरवेल कंपनियों के दस्तावेजों की जांच, धमकी देने वालों पर एफआईआर और पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग उठ रही है! अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
