
बिलासपुर,,,, जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया… पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों और कारोबारियों की सघन जांच की गई…

अभियान के दौरान कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई… जांच में कई कारोबारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने 40 कबाड़ गोदामों को तत्काल सील कर दिया… पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…

थाना मस्तूरी क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ से भरी एक वाहन भी जप्त की है! इसके अलावा 18 कबाड़ियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है! पुलिस को आशंका है! कि कुछ स्थानों पर चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जा रही थी…! जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है!

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि बिना वैधानिक दस्तावेज के कबाड़ कारोबार करने वालों, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा…

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
