
बिलासपुर,,, जिले के सकरी पुलिस को बीट सिस्टम के जरिए बड़ी सफलता मिली है! पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा और बिक्री की नगदी जब्त की है! मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में बीट सिस्टम लागू किया गया है! इसके तहत थाना क्षेत्रों में बीट आरक्षकों की नियुक्ति कर अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है! इसी अभियान के दौरान सकरी पुलिस को लगातार नशे और अवैध शराब कारोबारियों की सूचनाएं मिल रही थीं…! जिस पर कार्रवाई जारी है!
इसी क्रम में 22 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा सकरी में एक युवक गांजा बेच रहा है! सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी करूणा वर्मा (22 वर्ष), निवासी शांति नगर सकरी को पकड़ लिया… तलाशी के दौरान उसके पास से 1.200 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है! बरामद किया गया… साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है!सकरी पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा…
नाम आरोपी –
1… करूणा वर्मा पिता स्व शंकर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
