
बिलासपुर,,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं! दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है! इसी दौरान 23 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है! वहीं दूसरी सूचना मन्नू चौक टिकरापारा क्षेत्र से मिली, जहां एक युवक धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा था…!
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों स्थानों पर दबिश दी… पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करन सोनकर (41 वर्ष), निवासी दयालबंद काली मंदिर के पास तथा दीप श्रीवास (27 वर्ष), निवासी मन्नू चौक टिकरापारा को गिरफ्तार कर लिया…
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया… पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 330/2026 एवं 331/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है! कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया… पुलिस का कहना है! कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा…
गिरफ्तार आरोपी :-
1… करन सोनकर
पिता – स्व. रमेश उर्फ बमबम सोनकर
उम्र – 41 वर्ष
निवासी – दयालबंद काली मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2… दीप श्रीवास
पिता – स्व. हेमंत श्रीवास
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – मन्नू चौक टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
