
सरगुजा_बिलासपुर,,, सुशांसन तिहार के बीच सिस्टम का एक और आमजनमानस को कचोटने वाला वीडियो छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक से सामने आया है! जो बेहद शर्मनाक है! मामला केवायसी के चोचले का है! जिसके कारण एक बहू को अपनी 90 वर्षीया सास को 500 रुपये मासिक पेंशन के लिए तपती दुपहरी में नंगे पैर बिना चप्पल के 5 किलोमीटर दूर बैंक तक अपनी पीठ पर लादकर लाना पड़ा…
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के ग्राम कुनिया जंगलपारा की सुखमनिया अपनी 90 वर्षीय सास सोनवारी को उसके पेंशन की राशि निकालने के लिए पीठ पर लादे तपती दुपहरी में जब सड़क पर नंगे पांव लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक के लिए निकली तो जिसने भी उन्हें देखा देखते रह गया… बताया जाता है! कि पहले
बैके मित्र पेंशन की राशि पहुचाने उसके दरवाजे तक पहुँचता था…! पर बुजुर्ग महिला का केवायसी अपडेट न होने के कारण उसकी 3 माह की पेंशन लटक गई… सिस्टम की मारी गरीब लाचार बेबस बहू ने पहले अपनी सास को पीठ पर लादे घर से डेढ़ किमी दूर नाला पार कराया इसके बाद साढ़े तीन किलोमीटर बैंक तक आग उगलती तपती गर्मी में साढ़े 3 किलोमीटर बैंक तक और पैदल चलना पडा, सारी जद्दोजहद पेंशन की राशि: महज 500 रुपये के मासिक पेंशन के लिए थी बैंक पहुँचने पर अधिकारियों ने उनकी रुकी हुई 3 माह के पेंशन की राशि 1500 रुपये जारी कर दी, खाते में 500 जमा शेष होना बताया जा रहा… ये तस्वीरे सरकारों के राज्य के अंतिम छोर के अंतिम पंक्ति तक सुविधाएं पहुचाने,ग्रामीण इलाकों तक बैंकिंग सेवाए पहुंचाने वाले विज्ञापन, बुनियादी सुविधाओं, गरीबी दूर करने के उपाय समेत तमाम सरकारी दावों पर एक और करारा तमाचा है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
