
00 फिर, सामने आया पुलिस और कबाड़ कारोबारी का गठजोड़…
00 उठ रहे सवाल अन्य मामलों में आरोपियो को कोंटा में उकरू बिठाते है! तो ये कौन समधी…
बिलासपुर,,,, सुशांसन तिहार के दावों के बीच कोनी थाने से सामने आई… तस्वीरों ने एक बार फिर अनुशाषित पुलिस विभाग की फजीहत कर दी है! इन तस्वीरों में थाना क्षेत्र का चर्चित कबाड़ कारोबारी किसी VIP की तरह टेबल के सामने बैंच पर अपने सहयोगियों के साथ पैर मोड़कर जमींदारों की तरह चाय की चुस्कियां ले रहा…. सामने पानी की बोतलें सजी है! और टेबल के उस पार थाने के हवलदार और एक सिपाही बैठे है!
ये है मामला….
दो दिन पहले SSP रजनेश सिंह ने शहर के अवैध कबाड़ कारोबारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे… कप्तान के आदेश के बाद सभी थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई… प्रेस रिलीज जारी कर बकायदा मीडिया को कार्रवाई की जानकारी दी गई…

कोनी पुलिस ने भी अवतार पैलेस के सामने चर्चित कबाड़ कारोबारी अकबर खान के खिलाफ अवैध कबाड़ कारोबार के मामले में बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करना दर्शाया…
सामने आया गठजोड़...
पर थाने से सामने आई… आरोपी कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी वाली तस्वीरों ने पुलिस और अवैध कारोबारियो के गठजोड़ को उजागर कर दिया… हालाकि सबको पता है! कि कार्रवाई और सख्ती के दावों के बीच ये कबाड़ का अवैध कारोबार शहर से लेकर गांवों तक चलता कैसे और किसकी सह पर है! किनके यहां चोरी की गाड़ियां और कीमती सामान मिट्टी के मोल खरीदी जाती है! कैसे अवैध कबाड़ का काला कारोबार फल-फूल रहा कैसे इनकी चंडी बंधी है! इनके इस गठजोड़ के कारण कैसे चोरी की वारदात हो रही है! जाहिर है! जब चोरी का माल सहजता से बिक रहा तो आरोपी तो वारदात करेंगे ही…?
क्या पुलिस मैन्युअल में हुआ बदलाव….
आमतौर पर थानों में पुलिस आरोपियों, संदेहियों और आरोपियो के परिजनों को थाने लाती है! या उन्हें थाने में तलब करती है! तो ऐसे गद्दी देकर बोतलबंद पानी और चाय पिलाकर आवभगत नही करती… बल्कि उन्हें थाने के कोने में बिठाकर रखती है! तो फिर कबाड़ कारोबारी को VIP ट्रीटमेंट क्यो…? सवाल यह उठ रहा… कि क्या थानेदार का अपने स्टाफ पर कोई नियंत्रण नही है! क्या थानेदार की सहमति के बिना थाने में इस तरह आरोपियो को VIP ट्रीटमेंट दिया जा सकता है!
000सीधा सवाल000
0 कोनी थाने में कबाड़ कारोबारियो को VIP ट्रीटमेंट देने की तस्वीरें आ रही मामला क्या है!
00 VIP ट्रीटमेंट जैसी कोई बात नही पानी की बोतलें टेबल पर दिख रही पता नही ये कौन लाया है!
00 कबाड़ कारोबारी के पुलिस कर्मियों के सामने बैठकर चाय की चुस्कियां लेने का अंदाज क्या सही है!
00 नही बिल्कुल गलत है! तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा…
00 इस मामले में आगे क्या करेंगे…
00 सामने बैठे ड्यूटीरत हवलदार और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी…
पंकज पटेल,
एडिशनल एसपी सिटी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
