
बिलासपुर,,, जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹47,900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है! यह कार्रवाई मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में की गई… जहां लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है! इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे हैं! सूचना मिलते ही थाना सरकंडा की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया…
गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक, हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार, दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास, राजू सोनकर निवासी देवान्चल, गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी और रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सरकंडा पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
6 जुआड़ी गिरफ्तार….
1. देवेंद्र देवांगन, पिता: स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी: रपटा चौक, सरकंडा।
2. हरिओम साहू, पिता: राम अवतार साहू, निवासी: शर्मा विहार, सरकंडा।
3. दुर्गेश यादव, पिता: स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी: मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली।
4. राजू सोनकर, पिता: नलंधर सोनकर, निवासी: देवान्चल, सरकंडा।
5. गोवर्धन साहू, पिता: फागू राम साहू, निवासी: एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा।
6. रितेश शर्मा, पिता: स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी: शर्मा विहार, थाना सरकंडा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
