
बिलासपुर,,,, के शनिचरी बाजार रोड में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया… सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और फाइबर पाइप भी जब्त किया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश साहू निवासी पचरीघाट ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई की रात करीब 10:45 बजे वह अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़ा होकर बातचीत कर रहा था…! इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे उर्फ अमित वहां पहुंचा और नंदू साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा… पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देने लगा…
कुछ ही देर बाद विक्की ने अपने साथी फद्दू खान उर्फ अरबाज और दीपक यादव को मौके पर बुला लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर राजेश साहू और नंदू साहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी फद्दू खान ने धारदार चाकू से हमला कर नंदू साहू की कलाई में चोट पहुंचा दी।
घटना की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू और फाइबर पाइप बरामद किया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
3 आरोपी गिरफ्तार ….
1 विक्की गुलहरे उर्फ अमित
पिता – अनिल गुलहरे
उम्र – 34 वर्ष
निवासी – श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट, पीएनबी के पीछे, कोतवाली थाना के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
2 फद्दू खान उर्फ अरबाज
पिता – असलम खान
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – शनिचरी मार्केट, मछली बाजार के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
3 दीपक यादव
पिता – राज कुमार यादव
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – अशोक नगर, डी.एल.एस. कॉलेज के आगे अटल आवास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.24महामाया गेट पर भाजपा के दो खेमे भिड़े, चोरी का पुराना विवाद बना नया सियासी बवाल, मारपीट के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; VIDEO और WhatsApp संदेश वायरल—अब सवाल, किसने किया वायरल और पार्टी का IT सेल क्या करेगा?
Uncategorized2026.08.24भेष बदला, पोटली बदली… लेकिन RPF की नजर नहीं बदली, निगौरा स्टेशन पर गांजे की ‘स्पेशल डिलीवरी’ धरी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख—ऑपरेशन नारकोस ने फिर खोल दी तस्करों की पोल…
Uncategorized2026.08.24‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान में मिठाइयों की निकली कुंडली, 19 दुकानों की जांच, 117 किलो मिठाई जब्त-नष्ट, दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की गाज; मिलावटखोरों से साफ कहा, त्योहार आपका हो सकता है, लेकिन निगरानी हमारी रहेगी….
Uncategorized2026.08.24बालाजी गैस एजेंसी में 412 सिलेंडर हुए ‘गायब’ रिकॉर्ड में भरे, गोदाम में खाली कहानी, 939 सिलेंडर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा; अब खुलेगा स्टॉक का पूरा राज, सात दिन में कलेक्टर की टेबल पर पहुंचेगी जांच रिपोर्ट…
