
बिलासपुर,,, पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹13.48 लाख नकद, 5 मोबाइल, 27 एटीएम कार्ड, एक टाटा कार और एक स्कूटी जब्त की है! पूरे मामले में जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹22.63 लाख बताई जा रही है!

सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं! सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया…

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष जसवानी निवासी गंगानगर फेस-02 मंगला, करन श्रीवास निवासी सिरगिट्टी, आशीष जसवानी निवासी बीआर हॉस्पिटल के पास तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी संतोष जसवानी सट्टे की रकम आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाता था। इसके बाद पुलिस ने आशीष को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से ऑनलाइन सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, भारी मात्रा में नगदी, एक टाटा कार और स्कूटी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इधर पुलिस ने मामले में फरार चल रहे बड़े सटोरियों रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुआ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी...
1. संतोष जसवानी पिता स्व. हरिलाल जसवानी उम्र 34 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा हाल मुकाम रोमन हाईट्स गंगानगर फेस-02 मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
2. करन श्रीवास पिता देवी प्रसाद श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर।
3. आशीष जसवानी पिता अमेश उम्र 20 वर्ष निवासी बी.आर. हॉस्पिटल के पास बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
