
बिलासपुर,,, सड़क पर वाहन जांच चल रही थी… वाहन रुक रहे थे… पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर थे… लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को सवालों के घेरे में ला दिया है! इस वीडियो में दावा किया जा रहा है! कि बिना चालान रसीद दिए बिना वसूली के नाम से कैश कलेक्शन किया जा रहा है! सूरजपुर जिले के रेवटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा यह कथित वीडियो पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों से नकद राशि लेते हुए दिखाता है, जबकि चालान या रसीद कहीं नजर नहीं आ रही। इस वीडियो की बातचीत से प्रतीत होता लग रहा है कि पैसा लेते नजर आ रहे पुलिसकर्मी को शक हुआ कि पूरी कार्यवाही का वीडियो बनाया जा रहा है तब से मोबाइल की रिकार्डिंग बंद हो गई है।
वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा शुरु हो गई कि आखिर यह वैधानिक कार्रवाई थी या फिर कुछ और? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विभाग से लेकर क्षेत्र में चर्चा का दौर चल रहा है। यातायात नियमों के तहत चालान की स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित है, जिसमें रसीद और दस्तावेजी कार्रवाई जरूरी होती है। ऐसे में बिना चालान राशि लेने के आरोपों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस विभाग की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले की अधिकारी कब तक स्वत संज्ञान लेते है और कब इस वीडियो का असल सच सामने आ पाता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
