
बिलासपुर,,, बिलासपुर में पेयजल संकट को लेकर युवा कांग्रेस ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड क्रमांक 62 और 63 के रहवासियों को पिछले चार महीनों से गंदा और बदबूदार पानी मिलने का दावा किया गया है। युवा कांग्रेस नेताओ ने प्रेस वार्ता में बोतल में भरा गंदा पानी दिखाते हुए कहा कि यदि महापौर यह पानी पी लें तो वे 25 हजार रुपये इनाम देंगे। उनका आरोप है कि चुनाव के समय महापौर केवल वोट मांगने और नारियल फोड़ने आती हैं, लेकिन जनता की समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचतीं।
उन्होंने कहा कि कई इलाकों में पानी इतना खराब आ रहा है कि लोग दूसरे घरों और बोरिंग से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। वहीं टैंकर भी समय पर नहीं पहुंच रहे, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर साफ पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरी तो महापौर का घेराव किया जाएगा और विरोधस्वरूप उन्हें वही गंदा पानी पिलाया जाएगा जो जनता को मिल रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
